रस्साकशी प्रतियोगिता में गोया वर्ल्ड स्कूल ने जीते मेडल
संभल, मई 16 -- क्षेत्र के कांठ रोड स्थित एस एस चिल्ड्रन एकेडमी में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट टग ऑफ वॉर एसोसिएशन, मुरादाबाद के तत्वावधान में एक दिवसीय इंटर स्कूल रस्साकशी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के 20 से अधिक विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गोया वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बालक वर्ग की अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणियों में विद्यालय की टीम ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने मान बढ़ाया प्रतियोगिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.