खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक से गुरुवार को पांच लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भोचन शर्मा के पुत्र गुलजार शर्मा को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह एक बार पूर्व भी अवैध शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...