सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय बाजार तक पहुंच चुका है और आम जनता इसकी मार झेल रही है। एक मार्च से अब तक जिले के कई जरूरी वस्तुओं के दाम में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर खाद्य तेलों की कीमतों में तेज उछाल आया है। सरसों तेल और रिफाइन तेल के दाम में करीब 10 से 12 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। जिससे घरेलू बजट बिगड़ने लगा है। महंगाई का असर सिर्फ घर की रसोई तक सीमित नहीं है बल्कि सड़क किनारे मिलने वाले खाद्य पदार्थों पर भी साफ नजर आ रहा है। ठेला एवं छोटे दुकानदारों ने बढ़ती लागत के कारण समोसा, कचौरी और धुसका के दाम में 2 से 3 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। वहीं चाऊमीन और मंचूरियन जैसे फास्ट फूड की कीमतों में करीब 10 से 20 रुपये प्रति प्ल...