देवघर, मार्च 14 -- सारठ। सारठ में रसोई व कॉमर्शियल गैस की किल्लत जारी है। शुक्रवार को सारठ के डिग्रीटांड़ अवस्थित गैस गौदाम में रिफिलिंग के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। हालांकि बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद गैस भरा सिलेंडर मिल गया। परंतु जानकारी के आभाव में ग्रामीण क्षेत्र के कई उपभोक्ता द्वारा पूर्व में बुकिंग नहीं कि जा सकी थी जिस कारण उन्हें बिना गैस लिए बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं कई उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अपडेट नहीं रहने के कारण गैस से वंचित रहना पड़ा। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत अन्य स्कूलों में फिलहाल गैस की कमी नहीं हुई है। वहीं सिकटिया स्कूल समेत एक-दो स्कूलों में गैस खत्म होने की बात कही जा रही है। इधर गैस की किल्लत होने से होटल व मिठाई दुकान के संचालकों के समक्ष गंभीर समस्या उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.