रसोई में गैस से लगी आग, महिला की मौत, पति बेटा झुलसा
फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के मसवानी मोहल्ला कालका रोड में रविवार सुबह रसोई में खाना बनाते समय अचानक भड़की आग में महिला समेत पति और पुत्र गंभीर झुलस गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पवन कुमार गुप्ता की 50 वर्षीय पत्नी एकता गुप्ता रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर पति पवन कुमार गुप्ता उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गए। इसी दौरान पुत्र 26 वर्षीय कुनाल गुप्ता ने भी बचाने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एकता गुप्ता की मौत हो गई, जबकि पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.