हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी प्रेमा देवी पत्नी रामकिशोर के घर गुरुवार शाम करीब सात बजे खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। आग फैलते अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी राजू शुक्ला मौके पर पहुंचे और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...