बांदा, जून 21 -- पैलानी। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार देर रात रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और चार कमरों समेत गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में पड़ोसी का एक मकान भी आ गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना का विवरण गांव निवासी कुसमा कुशवाहा पत्नी नत्थू कुशवाहा शनिवार रात करीब 10 बजे रसोई में गैस चूल्हे पर सब्जी बना रही थीं। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुसमा देवी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों के अनुसार गैस सिलेंडर में कोई रिसाव नहीं था, लेकिन अचानक आग लगने से पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदाय...