रसोई पर महंगाई की दोहरी मार, प्याज-भिंडी से लेकर लौकी तक के दाम बढ़े; क्या वजह?
लखनऊ, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश और मंडियों में आपूर्ति प्रभावित होने से सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। फसलों के नुकसान और आवक में गिरावट के कारण पिछले कुछ दिनों में हरी सब्जियों और प्याज के भाव 5 से 15 रुपये प्रति किलो तक चढ़ गए हैं। आलमबाग, फतेहगंज और निशातगंज के फुटकर बाजारों में तीन दिनों में प्याज 10 रुपये महंगा होकर 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है, जो पहले 45 से 50 रुपये था। भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन (दुबग्गा मंडी) के अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी ने बताया कि महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। दुबग्गा मंडी में दैनिक आवक 15-20 ट्रक से घटकर 10-12 ट्रक रह गई है, जिससे थोक भाव 27-32 रुपये से बढ़कर 37-42 रुपये प्रति किलो हो गया है। अन्य सब्जियों में आलू 10-15 रुपये से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.