नवादा, मई 16 -- वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर आम आदमी की थाली तक पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध की स्थितियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ नवादा के स्थानीय किराना बाजार को भी झकझोर दिया है। पिछले दो महीनों में, यानी युद्ध की सुगबुगाहट और शुरुआत से लेकर अब तक, नवादा के बाजारों में किराना सामग्रियों, विशेषकर मसालों की कीमतों में जो उछाल आया है, उसने मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। ​अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी इस जंग ने वैश्विक सप्लाई चेन यानी आपूर्ति शृंखला को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके मुख्य कारणों को लेकर बाजार के जानकार बताते हैं कि युद्ध के कारण खाड़ी देशों से होने वाले तेल निर्यात पर असर पड़ा है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई के खर्च में 20% से 3...