पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।महंगाई की मार अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखने लगी है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गृहिणियों का बजट बिगड़ने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार में कीमत बढ़ने तथा पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ढुलाई खर्च बढ़ा है, जिसका असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी होने से घर चलाना मुश्किल हो सकता है। किराना दुकानदार आकाश कुमार केसरी और विकास जायसवाल ने बताया कि चीनी की कीमत में एक सप्ताह के भीतर एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पहले चीनी 46 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, जो अब 47 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह कपड़ा धोने वाले सर्फ की कीमत में भी बड़ा इजाफा हुआ है। एक सप्ताह पहले जो सर्फ 74 रुपए प्रति पैकेट बिक...