रसोई तक पहुंची पूर्व-मध्य के युद्ध की आंच, एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर सख्ती
शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पूर्व-मध्य में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। जनपद में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में सख्ती बरती जाने लगी है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कैटरिंग कारोबार भी इससे प्रभावित हो रहा है, जिससे शादी और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों पर असर पड़ने लगा है। शहर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, हालांकि कंपनियों का दावा है कि आपूर्ति में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वहीं कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। शहर के कैटरर सोनू अवस्थी के मुताबिक कई कार्यक्रमों की बुकिंग पहले से हो चुकी है, लेकिन अब सिलेंडर की कमी के कारण उन कार्यक्रमों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई बुकिंग लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.