संभल, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में गृहस्वामी को नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी नेमपाल सिंह के घर शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर की पाइप से गैस लीकेज हो गया, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही परिवार के लोगों ने सिलेंडर को रसोई घर से बाहर खींच लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और भीगे हुए कपड़ों व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मिट्टी, पानी और भीगे कपड़ों की मदद से बमुश्किल आग पर नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.