कौशाम्बी, मार्च 30 -- सरायअकिल के हाशिमपुर किनार में सोमवार को रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने से आठ लोग झुलस गए। किसी तरह आग बुझाकर झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है। हाशिमपुर किनार निवासी मो. सफीक की पत्नी साबिरा बेगम सोमवार की दोपहर को अपने घर में काम कर रही थी। वह अचानक किचन गई तो रसोई गैस की दुर्गंध आई। आशंकावश उसने गांव के ही सुभाष को बुलाया। सुभाष आया तो उसको भी गैस की दुर्गंध आई। अचानक उसने किचन में ही जेब में रखे लाइटर को जला दिया। इससे तेज लपक के साथ पूरा किचन आग की चपेट में आ गया। इसकी जद में आने से सुभाष, फजल, सरिता, शीखा, शना, आयुष समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक दूासरे को बचाने में अधिकतर लोग झुलस गए। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग भागकर आए। किसी तरह आग पर काबू पाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.