औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर गांव में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। गैस का रिसाव रोकने का प्रयास कर रहे एक अधेड़ आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव जनेतपुर निवासी नत्थू शुक्रवार को घर की रसोई में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से तेज रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई और रसोई में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार नत्थू ने साहस दिखाते हुए गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां ...