साहिबगंज, मार्च 1 -- मंडरो। झारखंड-बिहार सीमा से सटे हाजीपुर फौजदारी गांव में रविवार की दोपहर रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। पूरे घर का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार घटना में पिंटु यादव, सुभाष यादव व रामनरेश यादव का घर जल गया। जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही क्षणों में जोरदार विस्फोट के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में रखा कपड़ा, बर्तन, आभूषण, पलंग सहित अन्य सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन किया। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.