भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चेरापुर को चोरों ने खंगाला। गुरुजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया है। प्रधानाध्यापक राम आसरे ने तहरीर में कहा कि गत माह 31 जनवरी को स्कूल सहायक अध्यापिका सरिता भारती पहुंची। गेट का ताला बंद था। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय एवं रसाई घर का दरवाजा खुला है। रसोई घर से तीन गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, तीन भगौना, कूकर, दो कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल, खेल सामग्री समेत अन्य सामान चोरी हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.