रसोई गैस संकट से वारिसनगर के उपभोक्ता बेहाल
समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता से लेकर विद्यालय तक गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई स्कूलों में मिड-डे मील अब गैस के बजाय लकड़ी के चूल्हे पर पकाया जा रहा है, जिससे बच्चों को धुएं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रखंड के छतनेश्वर, मोहिद्दीनपुर, पूर्णाही, बसंतपुर रमनी, कुसैया, शेखोपुर और हांसा समेत कई पंचायतों के दर्जनों विद्यालयों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण रसोइयों को जलावन का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ परेशानी बढ़ी है, बल्कि जलावन की कीमतों में भी तेजी आ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए मोबाइल पर नंबर लगाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार नंबर लगने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। लोगों को घंटों चौक-चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.