नई दिल्ली, मार्च 25 -- खाड़ी में ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका के युद्ध के चलते ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति में संभावित बाधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सरकार ने प्रदेश भर में रसोई गैस और सीएनजी के वितरण की कड़ी निगरानी के लिए राज्य और जिला स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन किया है। यह कदम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में उठाया गया है ताकि युद्ध काल के दौरान आम जनता को ईंधन की किल्लत का सामना न करना पड़े।राज्य स्तरीय समिति: मुख्य सचिव संभालेंगे कमान प्रदेश स्तर पर गठित की गई उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। इस कमेटी का मुख्य कार्य पेट्रोलियम उत्पादों की आवक और वितरण के बीच सामंजस्य बिठाना होगा। इस समिति में नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, लोक न...