बांका, जून 3 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई और निरीक्षण इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बांका जिले की सभी गैस एजेंसियों एवं प्रमुख स्थानों पर लगातार छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक कुल 05 गैस एजेंसियों तथा 14 महत्वपूर्ण स्थलों पर जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा चुकी है।

शिकायतों का समाधान उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान ह...