बांका, अप्रैल 7 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, समय-समय पर बैठक आयोजित कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। एलपीजी गैस वितरण प्रक्रिया की प्रतिदिन सघन निगरानी की जा रही है तथा जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा लगातार छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी, अवैध भंडारण अथवा उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। छापेमारी अभियान के दौरान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.