बांका, अप्रैल 26 -- बांका। एक संवाददाता जिला पदाधिकारी, बांका के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में एलपीजी गैस का वितरण सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। गैस आपूर्ति बाधित न हो तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 11 गैस एजेंसियों एवं 39 विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी तथा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि निर्धारित दर पर ही गैस की बिक्री हो तथा किसी प्रकार की अनियमितता न हो। एज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.