जहानाबाद, अप्रैल 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के ढकनी बिगहा मे रसोई गैस लीक होने से पांच महिलाएं झुलस गई। घटना मोहल्ला निवासी रमन दास के घर की है। जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग बरात में धामापुर गए हुए थे। महिलाएं बारात लौटने वालों के लिए खाना बना रही थी। गैस सिलेंडर पहले से ही लिक था माचिस जलाते ही आग पकड़ लिया। इस घटना में वहां पर मौजूद पांच महिलाएं झुलस गई। जिसमें लक्ष्मी देवी, ममता देवी ,संगीता देवी, सितवारी देवी और मनोरमा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया जा रहा है। मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट फोटो- 27 अप्रैल जेहाना- 02 कैप्शन- शहर स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को गैस से झुलसी महिलाएं इलाजरत।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...