रसोई गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे
जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर से सटे इलाका लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गैस सिलेंडर लीक होने से रसोईघर में आग लग गई। हादसे में परिवार के पांच लोग झुलस गए। इससे अफरा तफरी की स्थित हो गई। परिजनों और पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू किया। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कुद्दुपुर गांव निवासी 38 वर्षीय विजेंद्र यादव, 35 वर्षीय पत्नी अनीता यादव, 14 वर्षीय पुत्री कृतिका, 11 वर्षीय वर्तिका और 8 वर्षीय पुत्र श्रेयांस गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे रसोईघर में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नबी करीम के ढाबे में लगी आग, महिला सहित चार झुलसे इसी दौरान किचन में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदला जा रहा था। बताया जाता है कि गैस पहले से ही लीक हो रही थी। जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.