रसोई गैस रिसाव से अगलगी में हुआ लाखों का नुकसान
मधुबनी, मई 20 -- मधवापुर। प्रखंड के मधवापुर गांव में रसोई गैस के रिसाव से एक घर में आग लग गयी। सोमवार की रात घटी इस दुर्घटना के दौरान, घर में रखे गये बहुत सारे सामान जल कर बर्बाद हो गये। ग्रामीणों के सहयोग और दमकल वाहन कर्मियों की मदद से आग को नियंत्रित किया जा सका। लेकिन, जब तक आग बुझी उससे पहले सारे सामान जल कर नष्ट हो चुके थे। मामला वार्ड नं छह निवासी मो. जहीर के घर का है। मिली जानकारी के मुताबिक घर में रखे गये अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा, और दैनिक व्यवहार में आने वाली चीजों समेत कई कागजात जल गये। भारतीय व नेपाली नगद करेंसी समेत करीब ढाई लाख रुपये मूल्य बराबर की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों ने प्रशासन से सहायता राशि की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.