वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। लहरतारा में मंगलवार सुबह रसोई गैस रिसाव से लगी आग से कमरा छत समेत ढह गया। मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला और उसका बेटा जख्मी हो गए। गंभीर हाल में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लहरतारा में मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर गली में पुराने मकान में मंगलवार सुबह 60 वर्षीय गिरिजा देवी अपनी बेटी 28 वर्षीय प्रीति, बेटे 30 वर्षीय ओम कुमार चौधरी और 31 वर्षीय अमन कुमार चौधरी संग बैठी थीं। वे सभी जिस कमरे में थे वह जर्जर था। रसोई गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। गैस रिसाव से उसमें आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले तेज धमाके के साथ कमरा ढह गया। अंदर बैठे लोग मलबे में दब गए। आग की लपटें तेज होने से स्थिति भयावह हो गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे चारों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.