मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर। अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पहली घटना झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर इस्लामपुर की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के लिए गैस उपलब्ध नहीं होने पर एक महिला बगल से लकड़ी उठाकर ले गई। इसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में 19 वर्षीय मोहम्मद परवेज आलम, अमीना खातून, नैना खातून, मो. तरबेज, 19 वर्षीय आसीफ तथा 25 वर्षीय शकील घायल हो गए। वहीं अन्य घटनाओं में झंझारपुर आरएस के बलभद्रपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रूबी कुमारी तथा भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव निवासी 15 वर्षीय एजाज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.