प्रयागराज, मार्च 18 -- रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने बुधवार को सिविल लाइंस में धरना दिया। सपा की महिला सभा की सदस्य दोपहर खाली सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते हुए पत्थर गिरजाघर के सामने धरनास्थल पर पहुंचीं। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ता सामने सिलेंडर रखकर धरने पर बैठ गईं। एक महिला कार्यकर्ता स्टोव लेकर धरना देने पहुंची थी। धरनास्थल पर सपा की महिला इकाई की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। धरनास्थल पर सभा में कहा कि पहले रसोई गैस की कीमत बढ़ाई और अब अधिक राशि देने पर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। रसोई गैस का संकट बरकरार रहने पर आगे भी धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।धरने में उर्मिला सिंह, सावित्री सिंह, रीता मौर्या, संध्या कुशवाहा, मंजू, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.