बांका, मार्च 20 -- बांका, एक संवाददाता। डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में आम लोगों को एलपीजी गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बांका द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उनके द्वारा प्रतिदिन गैस एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर क्षेत्र में सक्रिय रहकर गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं। सभी प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आम नागरिकों क...