हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने रसोई गैस को लेकर आम जनता से संयम बरतने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार का संकट नहीं है। आईजी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें। ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई अप्रिय घटना न घटे। यदि कहीं गैस की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर अफवाहों की पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.