रसोई गैस के लिए संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
बागेश्वर, मार्च 31 -- घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण रोस्टर के अनुसार न होने पर बागेश्वर संघर्ष समिति ने कड़ी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर में गैस उपलब्ध होने के बावजूद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है, जिससे आमजन परेशान हैं। उन्होंने पूर्व की तरह रोस्टर के आधार पर गैस वितरण बहाल करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में समिति से जुड़े लोग मंगलवार को पूर्ति कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक महीने से घरेलू और व्यावसायिक गैस का वितरण प्रभावित है। उनका आरोप है कि जब से पूर्ति विभाग ने वितरण की जिम्मेदारी संभाली है, तब से समस्या बढ़ गई है। एजेंसियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.