मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मैनपुरी में पेट्रोल की कीमत 97.80 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अब जन सामान्य से जुड़ी वस्तुओं पर भी महंगाई का तड़का लगेगा। उधर रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना पहले से ही करना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल पर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने आए लोगों को जब दाम बढ़ने की जानकारी हुई तो उन्हें करंट सा लगा। शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के...