बागेश्वर, मार्च 31 -- जिले में प्रशासन और पूर्ति विभाग पर्याप्त रसोई गैस होने की बात कर रहा है, लेकिन लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही है। गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह सात बजे से लाइन लगा रहे हैं। उन्हें दो बजे तक भी गैस नहीं मिल रही है। छह से सात घंटे लोग चिलचिलाती धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। बुधवार कसे स्कूलों का भी समय बदल रहा है। इससे परेशानी और बढ़ेगी। मालूम हो कि एक अप्रैल से स्कूल खुलने का समय बदल जाता है। बच्चों को सुबह तैयार कर स्कूल भेजना सबसे चुनौती भरा होता है। यह परेशानी तब और बढ़ जाएगी जब रसोई गैस के लिए सुबह सात बजे से लाइन लगानी पड़ेगी। अधिकतर घरों में गैस भरने की जिम्मेदारी महिलाओं पर रहती हे। कामकाजी पुरुष सुबह नौ बजे कार्यालयों व अपने कामों पर निकल जाते हैं। इसमें भी कई कामकाजी महिलाएं ऐसी हैं जिन पर घर के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.