पटना, मार्च 13 -- अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसो यानी ऐपवा ने रसोई गैस की मूल्यवृद्धि और युद्ध के खिलाफ ऐपवा ने मार्च निकाला। इस दौरान रसोई गैस के बढ़े हुए दाम को वापस लेने की मांग भी की गई। इससे पहले ऐपवा बिहार राज्य परिषद की चल रही दो दिवसीय बैठक भी शुक्रवार को संपन्न हुई। जगत नारायण रोड से बुद्ध मूर्ति कदमकुंआ तक निकले इस मार्च के दौरान बड़ी संख्या में ऐपवा के सदस्य शामिल थी। मौके पर ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है तब सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर क्यों महंगा कर दिया है। सरकार बढ़े हुए दाम तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले से पूरी दुनिया संकट में आ गई है। इस युद्ध का खामियाजा भारत को भी भुगतना पड़ रहा है। भारत हमेशा उपनिवेशवाद का विरोधी रहा है, लेकिन इस बार सरकार ने अमेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.