बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी के राजव्यापी कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ते रसोई गैस के दाम सहित बड़े पैमाने पर महंगाई व बेरोजगारी के सवाल पर बेगूसराय नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से नारा लगाते हुए रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, लखन पासवान, सुनील कुमार, आलोक कुमार, विक्रम कुमार, अमित आनंद, अभिषेक कुमार, अरविंद शाह, मोहम्मद पप्पू, कैलाश प्रसाद, अतुल कुमार, नंदू ठाकुर, रोशन कुमार, रोशन दीक्षित सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। मटिहानी...