प्रयागराज, मार्च 7 -- देश में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सपा के प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा और पहले से बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला लोगों की परेशानियां और बढ़ाने वाला है। उन्होंने सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नारे, 'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', को देश की आम जनता के दिल की आवाज बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.