देवरिया, अप्रैल 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। माकपा व उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम के अनुपस्थिति में उनके दफ्तर पर रजिस्टार को ज्ञापन सौंपकर रसोई गैस की किल्लत, सड़क निर्माण में अनियमितता और फुटब्रिज/सबवे निर्माण समेत समस्याओं की समाधान कराने की मांग किया।कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि गैस की होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सलेमपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लोग रात से ही लाइन लगाकर दोपहर तक गैस लेने को मजबूर हैं। कड़ी धूप में कई उपभोक्ताओं की तबीयत बिगड़ने की भी शिकायत है। उन्होंने होम डिलीवरी व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की। संजय कुमार गोंड़ ने कहा कि नवलपुर से उरदौली होते हुए भागलपुर तक सड़क ठेकेदार ने बिना डायवर्जन के तोड़ दी है, जि...