हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने क्षेत्र में गैस रिफिलिंग व कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों व गैस एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि गैस गोदामों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। गोदामों में सीसीटीवी को एक्टिव रख आपूर्ति पर नजर रखी जाए। कमिश्नर रावत ने कहा है कि क्षेत्र में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके लोग गैस सिलेंडरों के स्टॉक को लेकर पैनिक पैदा कर रहे हैं। लोगों अपील की है कि वह गैस की सप्लाई को लेकर संयम बरतें। रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक है। रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू हो इसके लिए सिर्फ व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को ही रोका गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की रिफिलिंग व कालाबाजारी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। कालाबाजारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.