हरिद्वार, मार्च 8 -- रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। घरेलू सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जोर-शोर से उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार को तुरंत रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनसमस्याओं को अनदेखा कर रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.