अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर, संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका की जंग के चलते रसोई गैस की डगमगाई आपूर्ति का असर अब दिखाई देने लगा है। शहर के कई ढाबे रसोई गैस न मिलने की वजह से बंद हो चुके हैं जबकि, कई पर खाना महंगा हो गया है। चाय के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। जंग का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है।नगर पालिका के नजदीक चाय का होटल चलाने वाले आसिफ खान का कहना है कि गैस महंगी होने व आपूर्ति की दिक्कत के चलते पिछले पांच दिन से प्रति चाय का रेट 10 से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है। उधर, आंबेडकर पार्क के नजदीक स्थित लोकेश सैनी का ढाबा गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से पिछले पांच दिन से बंद है। अलंकार थिएटर के नजदीक स्थित छोटू के होटल पर खाने की थाली अब 50 की जगह 70 रुपये में मिल रही है। रहरा अड्डे के नजदीक स्थित दो ढागे भी गैस न मिलने के चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.