मुरादाबाद, मार्च 12 -- जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर रसोई गैस एजेंसियों पर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले भर में छापेमारी की गई। सभी 57 गैस एजेंसियों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों का स्टाक चेक करवाया गया। इसके साथ ही बैकलॉग की स्थिति, वर्तमान में डिवलरी और ओटीपी व्यवस्था से सिलेंडर देने की स्थिति पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे जनपद में किसी तरह की रसोई गैस की किल्लत नहीं है। आपुर्ति सुचारु है। बैक लॉग नहीं है। आज बुक करने पर अगले दो दिन में अधिकतम रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। सभी हो हिदायत दी गई है कि कालाबाजारी जमाखोरी नहीं करें। वर्ना आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.