रसोई गैस की कीमत में वृद्धि जनविरोधी : भाकपा
पटना, जून 7 -- भाकपा ने रसोई गैस की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के निर्णय को जनविरोधी करार दिया। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों में दूसरी बार घरेलू गैस की कीमत बढ़ी है। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की। रविवार को जारी बयान में रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि एक चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति में जनता के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को जीएसटी के दायरे में लाने और अधिकतम 18 प्रतिशत टैक्स लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होने से महिलाएं परेशान उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग की। यह भी पढ़ें- रसोई गैस के दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.