सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरटीएस तिराहे के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग करते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण का वादा किया था, लेकिन आज आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं की बढ़ती लागत ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में विफल ...