मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गैस की किल्लत के कारण बाजार में केरोसिन से जलने वाले स्टोव की बिक्री फिर बढ़ गई है। इससे पहले स्टोव लगभग किचन से बाहर हो गया था। वहीं, डीजल से जलने वाला चूल्हा फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है।सरैयागंज के दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि उनके यहां लोहे व पीतल के स्टोव उपलब्ध हैं। लोहे वाला स्टोव चार से पांच सौ तक में उपलब्ध है। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि पीतल के स्टोव की कीमत तीन से चार हजार तक है। दुकानदारों ने बताया कि हर दिन आधा दर्जन से अधिक ग्राहक स्टोव खरीदने पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया कि डीजल से जलने वाला चूल्हा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। सूतापट्टी के दुकानदार शिवाल नाथानी ने बताया कि वे ब्रांडेड कंपनियों का इंडक्शन बेचते हैं। गैस की किल्लत से पहले वे महीने में तीन-चार इंडक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.