मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत ने स्कूलों में बच्चों के मध्याह्न भोजन में भी परेशानी हो रही है। गैस नहीं मिलने पर स्कूलों में लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। हालांकि, लंबे समय से रसोई गैस पर खाना बनाने वाली रसोईयां इससे हलकान हैं। यह स्थिति दर्जनों स्कूलों की है जहां गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से फिर से लकड़ी के चूल्हे पर बच्चों का भोजन बनाया जा रहा है। लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनने के कारण आवासीय स्कूलों में बच्चों के नाश्ते पर भी आफत है।मुजफ्फरपुर ही नहीं, विभिन्न जिलों में मध्याह्न भोजन में गैस की किल्लत सामने आ रही है। इसे लेकर मध्याह्न भोजन निदेशक ने गैस कंपनियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने गैस कंपनियों से कहा है कि वितरण एजेंसियों को निर्देश दें, ताकि कालाबजारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.