सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। शहर में एलपीजी की किल्लत का असर अब बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं पर भी पढ़ने लगा है। गैस की कमी के कारण लॉज में रहने वाले कई विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर घर लौटने को मजबूरहैं। नगर के बाईपास रोड स्थित राम पदार्थ नगर में गर्ल्स हॉस्टल पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही एक छात्रा ने बताया कि गैस की किल्लत से हॉस्टल में भोजन बनना बंद हो गया है। शुरू में गैस पर खुद खाना बना लेती थी। अब गैस महंगा हो गई है।पांच किलो वाले सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करने वाले अब एक किलो गैस तीन सौ रुपये में दे रहे हैं। चकमहिला के मधुबन रोड स्थित एक आवासीय विद्यालय के प्रभारी ने बताया कि गैस की कमी से पहले लकड़ी पर भोजन बनता था, लेकिन अब लकड़ी व कोयला दोनों महंगा हो गए हैं। अब आधे से अधिक बच्चे घर लौट गए हैं। राम पदार्थ नगर व निजी बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.