सीतामढ़ी, मार्च 24 -- रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन सीतामढ़ी। रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत एवं बढ़ती कीमतों के खिलाफ मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रकटू प्रसाद के नेतृत्व में गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया।कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा महंगाई की प्रतीक बन चुकी मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारी मोदी सरकार हाय हाय, महंगाई कम करो और रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युद्ध की आड़ में गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी। बढ़ी हुई गैस की कीमत पर भी रसोई गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभावित गृहणियां हैं। गैस की किल्लत के चलते छात्रों के मेस ,होटल, रेस्टोरेंट बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.