पटना, मार्च 30 -- रसोई गैस की भारी किल्लत, बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 31 मार्च को बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस प्रेस वार्ता करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसके लिए वरिष्ठ नेताओं का पैनल बनाया है, जो आवंटित जिलों में केंद्र सरकार की नीतियों के कारण उत्पन्न गैस संकट और महंगाई के मुद्दे को उठाएंगे। पार्टी ने मदन मोहन तिवारी, बंटी चौधरी, भावना झा, राजीव कुमार, कृपानाथ पाठक, प्रमोद कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी, शिव प्रकाश गरीब दास, संतोष मिश्रा, कपिल देव प्रसाद यादव, डॉ. समीर कुमार सिंह, ऋषि मिश्रा को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.