दरभंगा, अप्रैल 22 -- दरभंगा। बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मो. असलम ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश में भी आम लोगों की स्थिति चिंताजनक है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और उसकी उपलब्धता में कमी के कारण वहां काम कर रहे बिहार के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में ट्रेन भर-भरकर बिहार लौटने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद कई गैस एजेंसियों के मालिक अपनी मनमानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- रसोई गैस की किल्लत पर उठाये सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.