बोकारो, मार्च 16 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोलियम की कमी तथा केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए कथित भ्रामक बयान के विरोध में रविवार को चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक चंदनकियारी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर दास ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओ ने कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में वास्तविक स्थिति से अलग बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए। अ...