पटना, मार्च 17 -- रसोई गैस की किल्लत के विरोध में राजद महिला प्रकोष्ठ, पटना जिला इकाई, पटना महानगर इकाई और छात्र राजद ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जो आयकर गोलम्बर पर समाप्त हुआ। आयकर गोलम्बर पर पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया। इस दौरान राजद नेता डबल इंजन सरकार मुर्दाबाद, गरीब विरोधी सरकार हाय-हाय, रसोई गैस की किल्लत क्यों, पीएम जवाब दो आदि के नारा लगाते रहे। मौके पर राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गई हैं। जिस तरह से रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है, उससे छात्र, नौजवान और महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल खाली हो रहे हैं। ज...